Sunday 4 June 2017

केजरीवाल से परेशान दिल्ली वाले एक बार जरुर पढ़िए-समझिए-सोचिये


दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना एक चमत्कार ही था वो भी इतनी भारी बहुमत के साथ जोकि एक ऐतिहासिक जीत थी | लेकिन अब क्या हो रहा है उसके पीछे की साजिश कौन कर रहा है, कौन उसका निर्माता , निर्देशन कौन कर रहा है , किसको परेशान करने के लिए ये सब किया जा रहा है - ये सब जानने के लिए जरुर पढ़िए :-


1. क्या क्या किया जा रहा है केंद्र /भाजपा / सिस्टम द्वारा :-


  • रोज रोज दिल्ली सरकार के साथ टकराव |
  • LG के माध्यम से आप सरकार के फैसलों को ख़ारिज करवाना |
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री , मंत्रीगण आदि को परेशान करना |
  • अफसरों को सीबीआई का डर दिखाकर डराना |
  • आप सरकार द्वारा मांगे गये अफसरों को उपलब्ध ना करवाना |
  • आप सरकार के मुख्य कार्यो (बिजली , पानी, मोहल्ला क्लिनिक आदि) पर काम करने वाले अफसरों का तबादला करना चूँकि ट्रान्सफर - पोस्टिंग LG के पास है |
  • ACB पर दिल्ली सरकार के अधिकार को छीन लेना, वहाँ एक नया पद बनाकर अपना चहेता अफसर बैठाना और सरकार की कारवाई पर हस्तक्षेप करना |
  • मुख्यमंत्री कार्यालय से अफसरों को हटा कर अफसरविहीन कर देना |
  • दिल्ली सरकार की जासूसी करना |
  • दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश करना |
  • दिल्ली सरकार के खिलाफ झूठ फैलाना |
  • राशन के मामले में दिल्ली के कोटे को रोक देना |
  • छोटे छोटे मामलो पर दिल्ली के चुने हुए विधायकों को गिरफ्तार करवाना (अधिकांश मामलो में दिल्ली पुलिस कोर्ट में फटकार झेल चुकी है)
  • MCD (भाजपा शासित) द्वारा विधायक के फैसलों को रोक देना / NOC ना देना , सफाई के लिए काम ना करना और विधायक की छवि खराब करना |
  • अफसरों में दिल्ली सरकार के खिलाफ माहौल पैदा करना |
  • और भी बहुत कुछ  |
2.क्या करती है आप सरकार ,क्या चाहती है आप सरकार ?
  • दिल्ली में पूर्ण बहुमत में सरकार में आई आप सरकार जनता के लिए फैसले करना चाहती है तथा चाहती है की आपके चुने हुए प्रतिनिधि आपके लिए सीधे फैसले ले सकें |
  • शिक्षा के क्षेत्र में आप सरकार प्राइवेट स्कूल माफिया के खिलाफ खड़ी है |
  • हेल्थ सुविधाओं में सुधार |
  • और भी ज्यादा ,बिजली सस्ती करना |
  • पानी को मुफ्त रखना तथा हर घर तक पहुंचाना |
  • ट्रांसपोर्ट की कमियों को दूर करना |
  • शिकायत निवारण व्यवस्था को सुधारना |
  • टैंकर माफिया के खिलाफ लड़ना |
  • व् बहुत कुछ जैसे WIFI, एंटी POLLUTION कार्य इत्यादि |
3. कहाँ पेच फंस जाता है , समस्या कहाँ आती है ?

  • दिल्ली  के अभी अधिकारी , अफसर , सचिव LG के अधीन है यानी LG ही उनकी नौकरी-ट्रान्सफर-पोस्टिंग-हटाना-लगाना  संबंधित मामले में विचार करने वाले है , मतलब यदि आपसे कोई अफसर दुर्व्यवहार करता है या कार्य नही करता है तो आपके चुने हुए मुख्यमंत्री तक को पॉवर नही है कि वो उसे हटा दे क्यूंकि LG साहब के पास ये अधिकार है |

  • जब अधिकारी , अफसर ,सचिव के उपर चुनी हुई सरकार का नियंत्रण ही नही है तो फिर सरकार के फैसलों में वो साथ देने को बाध्य नही होगा बस स्वेच्छा से ही काम करेगा | इसी कारण से दिल्ली सरकार के फैसलों में देरी आती है |                                                                                                            - कुछ माह पहले एक मरीज की LNJP अस्पताल में वेंटीलेटर की कमी के कारण मौत हो गयी तो - स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को अपने साथ अस्पताल चलने को कहा तो सचिव ने कहा की उनके पास आज गाडी नही है और अस्पताल आने से मना कर दिया  | सचिव को मंत्री का कोई डर नही था क्यूंकि उसके उपर सरकार का नियन्त्रण ही नही है , सोचिए मंत्री कौन है किसने बनाया है उसे मंत्री - जनता ने | अगर जनता के बनाए मंत्री की कोई सचिव स्तर कका अफसर नही सुन रहा तो आपकी कौन सुनेगा | और भाजपा ही इसकी जिम्मेदार है तथा LG मोहरा है |

  • अच्छे अधिकारी जोकि सरकार के साथ फैसलों में काम करते है उन्हें फर्जी मामलो में फंसा देना , अंडमान निकोबार भेज देना , सीबीआई की रेड पडवा देना , SUSPEND करवा देना , पोस्ट से हटा देना जैसे स्वास्थ्य सचिव को हटाया गया था , ACB में SS यादव को हटाया गया था | सरकार को फ़ैल करने का हर प्रयास |

  • केजरीवाल का इन सब से समझौता ना करना भी एक कारण है , और उन्हें समझौता करना भी नही चाहिए |
3. तो क्या दिल्ली में भाजपा की सरकार ही इस समस्या का हल है ?

  • यदि आप सोचते है कि मोदी जी या भाजपा इस समस्या का हल कर सकती है तो आप एक बहुत बड़े वहम में जी रहे है :-
  • भले ही आप सरकार सीधा लड़ने को खड़ी हो जाती है केंद्र से लेकिन फिर भी काम करती है जहाँ तक सक्षम है करने में |

  • दिल्ली में पुलिस , सफाई , अफसर , अधिकारी और दिल्ली के प्रशासनिक मुखिया आदि 1/2 कार्यक्षेत्रों- क्षेत्रो में मोदी जी और भाजपा का ही अधिकार है , जिम्मेदारी है तो - 

  • आप बताईए - क्या  दिल्ली में सफाई व्यवस्था बढिया है जबकि यहाँ 10 साल से भाजपा है और 5 साल और भी है ?
  • आप बताइए - क्या दिल्ली में कानून-व्यवस्था सर्वोत्तम है , क्या कोई हत्या, रेप नही होता , क्या पुलिस रिश्वत नही लेती , क्या पुलिस अपना काम सही से करती है ?
  • आप बताइए- क्या दिल्ली के अधिकारी अफसर जोकि LG के माध्यम से केंद्र के नीचे है वो सही से काम करते है ,आपकी सुनवाई होती है |
  • आप बताइए - क्या ट्रैफिक पुलिस , आदि जो भी केंद्र के अधीन है वो सब सही काम कर रहे है ?

आप सोच के देखिए और समझिए की जब 1/3 दिल्ली पर अधिकार रखने के बाद भी मोदी जी और भाजपा कुछ काम नही कर रही तो क्या दिल्ली में सरकार बनाके क्या कर लेगी ?

थोडा-सा और सोचिये भाजपा की सरकार केंद्र के अलावा ,कहाँ -कहाँ किस-किस राज्य में है ?
 
राजस्थान में -  पूर्ण राज्य है  क्या वहां सब अच्छा चल रहा है . क्या जनता खुश है , अधिकारी सुनते है , भ्रष्टाचार खत्म हो गया है ?
हरियाणा - पूर्ण राज्य है  क्या वहां सब अच्छा चल रहा है , बिजली आती है , क्या जनता खुश है , अधिकारी सुनते है , प्राइवेट स्कूल माफिया खत्म हुआ ,भ्रष्टाचार खत्म हो गया है ?
उत्तर प्रदेश -  179 बलात्कार वहां हो चुके है नई सरकार बनने के बाद से, बिजली का हाल पहले जैसा ही है , मुख्यमंत्री AC लेकर चलते है, पुलिस के अधिकारीयों- आईएएस अधिकारियो तक से दुर्व्यवहार किया जा
रहा है , सहारनपुर में दंगे हो चुके है , क्या जनता वाकई खुश है , क्या बिजली सस्ती है , पानी मुफ्त है , कानून व्यवस्था सुधर गयी ?
उत्तराखंड-  हाल ही में वहां के मुख्यमंत्री के कार्यालय तक में शराब की खेंप पकड़ी गयी है , सडक निर्माण में घोटाला हुआ है लेकिन केन्द्रीय मंत्री (सडक) ने जांच से इनकार कर दिया है , पुलिस ने एक पर्यटक को सरेआम मारा-पिटा वो भी महिला पर्यटक को , क्या वहां भ्रष्टाचार खत्म हुआ , क्या बदलाव आया , क्या जनता खुश है ?

*चार पूर्ण राज्यों का उदाहरण दिया है मैंने उपर , आप पढ़िए और सोचिए की इन राज्यों में सरकार के पास फुल पॉवर है लेकिन फिर भी ये कुछ नही कर पाए या फिर कहें की करना नही चाहते  , क्योंकि कमी नियत की है |

आपके मुख्यमंत्री के पास 20 प्रतिशत पॉवर है वो भी LG के माध्यम से कम की जाती रही है (अगस्त 2016 , दिल्ली हाई कोर्ट के एक नोटिफिकेशन के बाद से) , लेकिन उसकी नियत खराब नही है , वो लड़ता है आपके लिए , वो हिन्दू-मुस्लिम दंगे नही करवाता, वो गाय का राजनीति में उपयोग नही करता , वो शिक्षा , स्वास्थ्य में ब्द्ल्लाव चाहता है |

उसे बस आपके साथ की जरूरत है , क्या आप साथ देंगे ?

खबर स्टोर