Tuesday, 30 May 2017

जीएसटी (GST) पर व्यापारियों की चिंताओं को अगली बैठक में उठाएंगे : मनीष सिसोदिया

जीएसटी (GST) पर व्यापारियों की चिंताओं को अगली बैठक में उठाएंगे : मनीष सिसोदिया



- दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने करीब 32 ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
- सिसोदिया ने कहा,व्यापारियों के इनपुट आम लोगों के लिहाज से भी अहम
जीएसटी (GST) में हम जितना टैक्स रेट कम रखेंगे और इसको जितना सरल बनाएंगे,देश को उतना ही फायदा होगा। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ये बात जीएसटी पर विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मंगलवार को एक मुलाकात के बाद कही।
वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि दिल्ली के आम लोगों हितों और व्यापारियों की चिंताओं को वो आगामी 3 जून की जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में उठाएंगे।
उन्होंने कहा, “दिल्ली के करीब 32 ट्रेड एसोसिएशन के साथ बातचीत की है। उनसे कुछ इनपुट आए हैं जो व्यापारियों के लिए ही नहीं बल्कि आम आदमी के लिहाज से भी बहुत जरूरी हैं। देश में जीएसटी लागू होना चाहिए लेकिन ठीक से लागू किया जाना चाहिए।“
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार, हमारी पार्टी और दिल्ली जीएसटी के समर्थक है लेकिन मैं बार-बार कहता रहा हूं कि जीएसटी के प्रॉविजन्स और प्रोसिजर्स देश के व्यापारियों और आम आदमी को ध्यान में रखकर बनाए जाने चाहिए।
विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जीएसटी को लेकर अपने-अपने व्यापार की चिंताओं से दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया को अवगत कराया। मसलन, ऑप्टिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बताया कि जीएसटी में चश्मों पर 18 फीसदी का टैक्स लगा दिया है और ये लग्जरी आइटम में डाल दिया गया है। आज के वक्त में नजरों की बीमारी आम बात है। ऐसे में चश्मा लोगों की जरूरत है, न कि लग्जरी आइटम।
इसी तरह, मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने अपने बजट में मार्बल पर टैक्स घटाकर 5 फीसदी कर दिया था। लेकिन अब जीएसटी में मार्बल पर 28 फीसदी का टैक्स देना पड़ेगा जिससे लोगों को घर बनाना और किचन-बाथरूम रिपेयर कराना महंगा हो जाएगा।
वहीं, होटल इंडस्ट्री वालों ने बताया कि 1000 रुपये से ऊपर के होटल रूम पर अब लग्जरी टैक्स देना होगा।
आम आदमी पार्टी सरकार ने इस स्लैब को बढ़ाकर 1500 रुपये से ऊपर के होटल रूम पर लग्जरी टैक्स का प्रावधान किया था। होटल इंडस्ट्री के लोगों ने बताया कि थाईलैंड में होटल पर 6 फीसदी टैक्स है। इसलिए वहां पर टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है जिससे बाकी लोगों को भी काम मिलता है लेकिन हमारे यहां अगर होटल रूम पर 28 फीसदी टैक्स देना पड़ा तो इसका सीधा असर टूरिज्म पर पड़ेगा।
उप-मुख्यमंत्री ने मनीष सिसोदिया ने कहा,व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की है कि अगर 28 फीसदी के टैक्स स्लैब पर ज्यादातर आइटम को ले जाया जाएगा और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हिसाब से टैक्स लगाया जाएगा तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या होगा। इससे तो कुटीर उद्योग, लघु उद्योग खत्म हो जाएंगे। कहीं ऐसा ना हो कि आपका जीएसटी ‘मेन इन इंडिया’ को ना खत्म कर दे।

Source :- https://www.facebook.com/AAPDelhiNCR/?hc_ref=NEWSFEED

पंकजा मुंडे फिर विवादों में, पोषण आहार के ठेके देने में मनमानी , AAP का आरोप

महाराष्ट्र : पंकजा मुंडे फिर विवादों में, पोषण आहार के ठेके देने में मनमानी , AAP का आरोप

Image result for pankaja munde


आम आदमी पार्टी ने पोषण आहार बनाने के ठेके फर्जी स्व सहायता समूहों को देने का आरोप लगाया, पंकजा मुंडे ने कहा - ठेके सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दिए गए |

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे के विभाग से जुड़े नए आरोप सामने आए हैं. आम आदमी पार्टी की सदस्य प्रीति शर्मा-मेनन ने एक संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया है कि पंकजा ने नियम तोड़ मरोड़कर एकात्मिक बाल विकास योजना (ICDS) के तहत पोषण आहार बनाने के ठेके फर्जी स्व सहायता समूहों को दिए.

प्रीति शर्मा मेनन का आरोप है कि कुल 5439.40 करोड़ रुपये के ठेकों में से 4805.78 करोड़ रुपये के ठेके तीन ऐसे समूहों को दिए गए जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने ब्लैक लिस्ट किया है. जबकि, 633.50 करोड़ रुपये के ठेके जिन 15 समूहों को दिए गए उसमें से 12 अपात्र हैं. न्यायालय के आदेशानुसार ठेके केवल महिला संचालित स्व सहायता समूह को ही दिए जाने चाहिए. इसके बावजूद जिन्हें ठेके मिले हैं वहां महिलाओं का केवल नाम है, असली ताकत पुरुषों के हाथ में है. प्रीति शर्मा मेनन की मांग है कि ठेकों में ऐसी धांधली करने के बाद पंकजा मुंडे मंत्री पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं.

ज्ञात हो कि पंकजा मुंडे इस प्रकार के आरोप इससे पहले भी झेल चुकी हैं जिसे चिकी घोटाले के नाम से जाना गया है. इस बार उनका जवाब फौरन तैयार है. आम आदमी पार्टी के आरोपों के जवाब में पंकजा मुंडे कहती हैं कि ठेके सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दिए गए हैं और यह आदेश पाने के लिए वे खुद कोर्ट में गई थीं. उनका यह भी कहना है कि इसके बावजूद अगर कहीं गलत फैसले हुए हैं तो वे उन्हें सुधार देंगी.

वैसे इस बीच आम आदमी पार्टी ने सबूत समेत दावा किया है कि ठेकों के बदले में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहब दानवे को 5 लाख रुपये दिए गए. आप की सदस्य प्रीति शर्मा-मेनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोरेश्वर बचत गुट के बैंक एकाउंट की वह एंट्री दिखाई जहां आरडी दानवे के नाम से 5 लाख रुपये चेक द्वारा दिए गए हैं. इस मामले पर दानवे की तरफ से अभी तक सफाई नहीं दी गई है.

खबर स्टोर