ऐसी खबरे जो मेनस्ट्रीम मीडिया आपको नही दिखाता - जन समस्याएं,भ्रष्टाचार,अव्यवस्था इत्यादि | Fully Unpaid, Not A Blog, पूर्ण रूप से पैसे से मुक्त, जल्द ही पूर्ण वेबसाइट पर |
Breaking News- Fast News
Saturday, 3 June 2017
Thursday, 1 June 2017
महिला दरोगा का योगी सरकार में हुआ बलात्कार दी जान से मारने की धमकी
योगी सरकार में पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी, महिला दरोगा का हुआ बलात्कार दी जान से मारने की धमकी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सुशासन का ये आलम है कि यूपी की महिलाओं का घर से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। घर से बहार तो निकलना दूर अब महिलायें घर के भीतर भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। सीतापुर में घर में घुसकर महिला दरोगा के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई है।
सीतापुर में एक युवक ने महिला दरोगा से उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी दे डाली। रविवार को पुलिस लाइन परिसर में महिला एचसीपी (प्रोन्नत दारोगा) के घर में घुसकर एक युवक ने असलहे के बल पर उसके साथ दो बार जबरन दुष्कर्म किया। यही नहीं युवक ने उसके बाद उससे फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न होने की स्थिति में उसने बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दे डाली। इसके बाद वहां से भाग निकला।
मामला जब पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने भी घटना को छिपाने के उद्देश्य से शहर कोतवाली की जगह लहरपुर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
अब यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा।
Source : - http://dainikaaj.com/lady-si-gangraped-by-dabang-in-sitapur/
Subscribe to:
Posts (Atom)
खबर स्टोर
-
मुस्किल सवालों पर जवाब न बनते देख ब्लाक करके भाग जाते है पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ---------------------------------- दिल्ली News Dated 17...
-
दिल्ली में नही है एक भी महिला थाना, BPRD की रिपोर्ट ---------------------------------- दिल्ली News Dated 16/11/17 --------------------...
-
DTC किराए में बढ़ोतरी की ख़बर झूठी, अफ़वाह पर ध्यान ना दे जनता: कैलाश गहलोत (परिवहन मंत्री) ---------------------------------- Delhi News...
-
यह तस्वीरें हैं दिल्ली के अरविंद सरकार के कई स्कूलों में से एक स्कूल की ! जहाँ दिल्ली के शिक्षक दे रहे है केजरीवाल सरकार का साथ और बदल रहे ...
-
From the Memory lane of Anand Karunakaran -2014 - 12 July 2014 A voice of AAP: 08 Theory on “Unity in Diversity” “Unity in diversity” ...
-
Steps Taken by AAP Delhi Govt to curb pollution Problem in Delhi ---------------------------------- Delhi News Dated 13/11/17 ----------...


