Thursday, 19 July 2018

मोदी के मुंह पर बोले, संजय सिंह-दिल्ली सरकार को काम करने दो !

संजय सिंह ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदीजी से पूछा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद भी, क्यों दिल्ली में उपराज्यपाल मनमानी कर रहे हैं?"

----------------------------------
Delhi News Dated 17/07/18
----------------------------------

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि केंद्र दिल्ली सरकार के कार्यो में बाधा क्यों उत्पन्न करती है। सिंह ने यहां मॉनसून सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदीजी से पूछा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद भी, क्यों दिल्ली में उपराज्यपाल मनमानी कर रहे हैं?"

Image result for modi vs sanjay singh

उन्होंने कहा, "हमारा अपराध क्या है? हम केवल सभी के घरों पर राशन पहुंचाना चाहते हैं, सीसीटीवी कैमरे लगाना चाहते हैं और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। इसलिए हमें काम करने क्यों नहीं दिया जा रहा है।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह के समर्थन में कहा, "कम से कम, अब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आ जाने के बाद, प्रधानमंत्री को दिल्ली सरकार को काम करने देना चाहिए।"

बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिह, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री विजय गोयल, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, राकांपा नेता शरद पवार और भाकपा के नेता डी.राजा शामिल हुए। बैठक में, केंद्र ने संसद के दोनों सदनों के सुचारु संचालन के लिए विपक्षी दलों से समर्थन मांगा।
बैठक में AAP की तरफ से शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से रूबरू होते हुए कहा कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार को काम करने नहीं दिया जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी की बातों को बहुत धैर्य से सुना। साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि मानसून सत्र के दौरान सभी बिन्दुओं पर संसद में चर्चा की जाएगी।
संसद का मॉनसून सत्र बुधवार से शुरू होगा और 10 अगस्त को समाप्त होगा।

Saturday, 7 July 2018

जयपुर: मोदी की रैली से पहले उतरवाए गए लोगों के कपड़े, फिर भी नहीं मिली एंट्री

जयपुर: PM मोदी की रैली से पहले उतरवाए गए लोगों के काले कपड़े, फिर भी नहीं मिली एंट्री

----------------------------------
जयपुर News Dated 7 जुलाई
----------------------------------

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने आए लोगों को काले कपड़े पहनने की वजह से लौटा दिया गया. यहां आए लोग क़रीब 800 किलोमीटर का सफ़र तय करके कई घंटों के बाद जयपुर तो पहुंच तो गए लेकिन उनमें से कई लोग काली शर्ट, पैंट और टी शर्ट पहनकर आए थे, इसलिए उन्हें सभा स्थल पर जाने से रोक दिया गया.

Rajasthan: people with black cloths not given entry in PM Narendra Modi's rally
जयपुर: राजस्थान के डूंगरपुर से पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने आए लोगों को काले कपड़े पहनने की वजह से लौटा दिया गया. यहां आए लोग क़रीब 800 किलोमीटर का सफ़र तय करके कई घंटों के बाद जयपुर तो पहुंच गए लेकिन उनमें से कई लोग काली शर्ट, पैंट और टी शर्ट पहनकर आए थे, इसलिए उन्हें सभा स्थल पर जाने से रोक दिया गया.

एक के काले बनियान की वजह से 60 बाहर
जयपुर से कौशल विकास योजना के 60 छात्रों को भी इसलिए सभा स्थल पर जाने से रोक दिए गया, क्योंकि इन 60 में से एक युवा ने काली बनियान पहन रखी थी. कौशल विकास योजना के जिस युवक की बनियान उतरवाई गई उसका कहना है कि इसके बाद भी उसे और उसके साथियों को एंट्री नहीं मिली.

राजे की रैली में दिखे काले झंडे से डरा प्रशासन
इसी साल राज्य की सीएम वसुंधरा राजे की झुंझुनू की एक रैली में अचानक से काले झंडे दिखाए जाने लगे. इसी के बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया कि इस बार जब पीएम मोदी की रैली होगी तो किसी को काला कपड़ा पहनकर नहीं आने दिया जाएगा.

लोगों को इस बारे में नहीं पता
राज्य प्रशासन राज्यभर में ठीक से इसका प्रचार-प्रसार नहीं कर पाया और इसलिए लोग रैली में काले कपड़े पहनकर आ गए. इसी वजह काले कपड़े पहनकर आए लोगों को रैली में शामिल होने से पहले एंट्री गेट से ही लौटा दिया गया.

रैली स्थल से लौटाए गए एक व्यक्ति ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उसे इसलिए वहां से लौटा दिया गया क्योंकि वो ब्लैक पैंट पहनकर वहां पहुंचा था और इसी वजह से उसे उसके साथी के साथ भगा दिया गया.

डूंगरपुर से आए एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी काली शर्ट की वजह से उसे भी वापस लौटा दिया गया. सबने एक स्वर में कहा कि किसी ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी थी कि रैली में शामिल होने के लिए काले कपड़े नहीं पहनने.

खबर स्टोर