Saturday, 2 December 2017

Jammu & Kashmir विधायकों ने की दिल्ली के Govt . स्कूलों की तारीफ

J&K विधायकों ने की दिल्ली के Govt स्कूलों की तारीफ 
----------------------------------
Delhi News Dated 02/12/17 
----------------------------------

J&K विधायको ने की दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ J&K के चार विधायको ने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री .Arvind Kejriwal से मुलाकात की और गवर्नेंस, एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में हुए कामो पर चर्चा की



----------------------
News NBT Delhi



Thursday, 30 November 2017

नही बढने वाला DTC का किराया, Swaraj India ने उड़ाई थी अफवाह

DTC किराए में बढ़ोतरी की ख़बर झूठी, अफ़वाह पर ध्यान ना दे जनता: कैलाश गहलोत (परिवहन मंत्री)
----------------------------------
Delhi News Dated 30/11/17
----------------------------------

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को DTC किराए में बढ़ोतरी संबंधी अफ़वाह के बाद बयान जारी कर जनता को किसी भी तरह की झूठी ख़बर और अफ़वाह से बचने की सलाह दी है और दिल्ली की जनता को यह संदेश दिया है कि DTC किराए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव वाली ख़बर मात्र एक अफ़वाह है जो कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही है। 
सरकार की तरफ़ से परिवहन मंत्री कैलाश गहलोट ने स्थिति स्पष्ट करते हुए ट्वीट कर यह जानकारी दी कि DTC में किराए बढ़ोतरी संबंधी प्रस्ताव की ख़बर पूरी तरह से आधारहीन और अफ़वाह पर आधारित है। डीटीसी के किराए में किसी भी तरह की बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव परिवहन विभाग ने नहीं बनाया है।

Related image
स्वराज इंडिया ने उड़ाई थी अफवाह, उनके दावे संबंधी खबर  - http://www.amarujala.com/delhi-ncr/aap-government-and-hike-the-dtc-bus-fare-claims-swaraj-india
आपको बता दें कि डीटीसी किराए को लेकर कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया से लेकर जनता के बीच जाकर भ्रम फैला रहे थे जिसके बाद परिवहन मंत्री ने ट्वीट के ज़रिए अपना बयान जारी कर स्थिति को स्पष्ट किया और किसी भी तरह की किराए बढ़ोतरी से साफ़ इंकार कर दिया।

Futile attempts to mislead the public. Have NO basis. There is NO proposal whatsoever to hike DTC fares - all these are LIES.

खबर स्टोर